धौलपुर: तसीमों के पास अनियंत्रित होकर फिसली स्कूटी, सवार दो बालिका हुई गंभीर घायल
जिले के धौलपुर भरतपुर मार्ग पर स्थित तसीमों के पास सोमवार आवारा गाय को बचाने में एक स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिस पर सवार दो बालिका गंभीर घायल हो गई। जिसमे से एक की हालत खराब होने पर इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।