मेरठ: पति और ससुर ने नहाते समय महिला की रील बनाई मेरठ में थाने पहुंची पत्नी ने कराया मुकदमा दर्ज
Meerut, Meerut | Jul 8, 2024 मेरठ में एक महिला ने अपने पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पति और ससुर मिलकर उसका न्यूड वीडियो बनाते हैं। दोनों ने मिलकर उसकी बाथरूम में नहाते वक्त की रील बनाई। न्यूड वीडियो दिखाकर दहेज की रकम मांगी है। पैसे नहीं मिलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। साथ ही उसके साथ मारपीट की।