कल दिनांक 3 जून 2026 को सुबह 8:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली शहर क्षेत्र अंतर्गत जेल रोड पर स्थित उत्तर प्रदेश जल निगम की केंद्रीय भंडारन में कुछ व्यक्तियों द्वारा महत्वपूर्ण सामग्री व दस्तावेज़ों को नष्ट किया जा रहा है। इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस व जनपद के उच्चाधिकारीगणों द्वारा घटनास्थल पहुंचा गया। स्थानीय पुलिस द्वारा कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है । क्षेत्रीय लेखपाल वीरेश कुमार की तहरीर के आधार पर 6 लोगों के विरुद्ध थाना कोतवाली शहर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अंकित मिश्रा की बाइट-
@Uppolice @adgzonelucknow @dgpup
19 views | Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 4, 2026