सुसनेर: सिविल अस्पताल सुसनेर से चीफ बीएमओ ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई विटामिन A की दवाई
आज से सिविल अस्पताल सुसनेर से दस्तक अभियान की शुरुआत की गई। यहा पर चीफ BMO डॉ. राजीव बरसेना ने बच्चों को विटामिन A की दवा पिलाकर इसका शुभारंभ क़िया। इस दौरान BEE प्रेमनारायण यादव व BCM मुकेश सूर्यवंशी भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम गावो में जाकर जटिलता युक्त गम्भीर कुपोषण, जन्मजात विकृतिया, एनीमिया, हीमोग्लोबिन, निमोनिया, की जांच के कार्य करेगी।