सुसनेर: सुसनेर विकासखंड में 3 दिवसीय राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान की शुरुआत, सिविल अस्पताल में चीफ BMO ने पिलाई बच्चों को दवाई
रविवार से 3 दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुसनेर विकासखंड में की गई है। सिविल अस्पताल सुसनेर में चीफ BMO डॉ राजीव बरसेना व जनप्रतिनिधियों ने 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। आपको बता दे की 23 से 25 जून तक चलने वाले इस अभियान में विकासखंड के कुल 19012 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।