सुसनेर: ग्राम ननोरा में आम के पेड़ नीचे मिला युवक का शव, सुसनेर पुलिस जांच में जुटी
पिड़ावा रोड पर स्थित ननोरा में आम के पेड़ के नीचे नटवरसिंह नामक युवक का शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर SDOP देवनारायण यादव व टीआई गगन बादल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे है। पुलिस द्वारा बारीकी से सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मोके पर ग्रामीणों की भीड़ भी जमा है। शव को सिविल अस्पताल सुसनेर में PM के लिये लाया जाएगा।