सुसनेर: सुसनेर विधानासभा क्षेत्र के दिवंगत लोकतंत्र सेनानीयो के परिजनों को प्रशासन ने तामपत्र भेंटकर किया सम्मानित
सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत लोकतंत्र सेनानीयो के परिजनों को स्थानीय प्रशासन के द्वारा तामपत्र भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया। बता दे कि आपातकाल में यह दिवगंत लोकतंत्र सेनानी जैल में बंद हुए थे। तहसीलदार विजय कुमार सेनानी, कस्बा पटवारी गोवर्धन शर्मा ने स्व. ऋषिनारायण बजाज व स्व. ठाकुर जयसिंह जैन के घर पहुंचकर परिवारजनों को सम्मानित किया है।