सुसनेर: सुसनेर में पुलिस प्रशासन ने नगर भृमण कर चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व्यापारियों से की CCTV कैमरे लगाने की अपील
पुलिस के द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु बीती देर रात्रि में नगर के प्रमुख बाजारों में पैदल भृमण कर व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानो के बाहर CCTV कैमरे लगाने की अपील की गई। आपको बता दे कि नगर की सुरक्षा को लेकर व्यस्ततम इलाको व बाजारों में CCTV कैमरे लगाए जाने की मांग गत दिवस थाने पर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक में भी उठाई गई थी।