हुज़ूर: खड्ढा टोल प्लाजा पर रीवा से जा रहे कार सवार युवक के साथ टोल कर्मियों ने की मारपीट, वीडियो वायरल
नेशनल हाईवे 39 रीवा सीधी मार्ग पर संचालित खड्डा टोल प्लाजा में कार सवार युवक के साथ टोलकर्मियों की जमकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार सवार लोगों से टोल प्लाजा में मौजूद युवकों द्वारा किस प्रकार से सरेराह मारपीट की जा रही है। हालांकि इस घटना की शिकायत किसी भी थाने में किए जाने की सूचना फिलहाल नहीं ।