महनार: महनार बाजार में अतिक्रमण से भीषण जाम, एम्बुलेंस घंटों फंसी रही
महनार बाजार के सड़को पर दुकानदारों एवं ऑटो ई रिक्शा चालक के द्वारा मनमानी तरीके से किये जा रहे अतिक्रमण को लेकर महनार बाजार में जाम की समस्या बनी रहती है।बाजार में हर दिन लग रही जाम के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन जाम की समस्या से निजात पाने को लेकर स्थानीय प्रशासन के द्वारा किसी भी तरह के कोई ठोस पहल नही किया जा रहा है।