महनार: इशाकपुर में 'आप सबकी आवाज' पार्टी की बैठक में रामानंद राय को महनार प्रखंड और अजित कुमार को नगर अध्यक्ष घोषित किया गया
महनार नगर के इशाकपुर में शनिवार को आप सबकी आवाज पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई।आयोजित बैठक में महनार निवासी रामानंद राय को पार्टी का प्रखंड अध्यक्ष एवं अजित कुमार को नगर अध्यक्ष बनाया गया।पार्टी के प्रदेश कमिटी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने पत्र जारी कर रामानन्द राय को पार्टी का प्रखंड अध्यक्ष एवं अजित कुमार को नगर अध्यक्ष घोषित किया है।