भीलवाड़ा: नगर विकास न्यास में शॉर्ट सर्किट के कारण सहायक अभियंता के कक्ष में लगी आग, एसी, फर्नीचर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जले
भीलवाड़ा नगर विकास न्यास (यूआईटी) कार्यालय में मंगलवार उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सहायक अभियंता के कक्ष में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से कमरे में रखा एयर कंडीशनर, फर्नीचर और कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर खाक हो गईं। हालांकि समय रहते कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।