कटंगी: उजाड़बोपली पुलिया के निर्माण में हुआ बदलाव, जहां हो रहा निर्माण उस स्थान की रेत निकालकर किया जा रहा उपयोग
पुलिया निर्माण कार्य में घटिया रेत के उपयोग की शिकायतें भी सामने आ रही है। जनपद सदस्य प्रतिनिधि और पूर्व जनपद सदस्य राजेश ठाकरे ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों और विधायक गौरव सिंह पारधी से निर्माण कार्य में उपयोग की जाने वाली घटिया सामग्री की शिकायत की है। दरअसल, विधायक ने ठेकेदार को साफ शब्दों में कह दिया था कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।