कटंगी: खेतों में नहीं पहुंच रहा पानी, विभाग किसानों को भेज रहा वसूली नोटिस, अर्जुननाला के किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
शहरी क्षेत्र अर्जुननाला के किसानों ने सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन के जरिए किसानों ने नहलेसरा जलाशय के रिकॉर्ड से करीब 400 किसानों के नाम काटने का अनुरोध किया है। दरअसल, मामला नहलेसरा जलाशय की नहर से किसानों के खेतों में पानी नहीं पहूंचने के बावजूद भी जल संसाधन विभाग की ओर से वसूली के नोटिस जारी करने से जुड़ा हुआ है।