कटंगी: विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कॉलेज में हुई आयोजित, कब्बड़ी में लोहमारा और वालीबॉल में छतेरा ने मारी बाजी
शासकीय राजा भोज खेल मैदान में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। हर्ष रायकर ने जानकारी देते हुए बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता में छतेरा विजेता और बनेरा की टीम उपविजेता बनी. चिचगांव की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं कब्बड़ी प्रतियोगिता में लोहमारा ने प्रथम, कटंगी ने द्वितीय और चिचगांव ने तृतीय स्थान हासिल किया।