कटंगी: जन जागृति के लिए मानव धर्म का नांदी में आयोजित हुआ विशाल सेवक सम्मेलन
तहसील मुख्यालय कटंगी से करीब 15 किमी. दूर ग्राम नांदी में रविवार को विकासखंड स्तरीय जन जागृति के लिए मानव धर्म का भव्य सेवक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में परमात्मा एक सेवक मंडल से जुड़े हजारों सेवक-सेविकाएं ने शिरकत की। सम्मेलन की अध्यक्षता राजु मदनकर अध्यक्ष नागपुर मंडल ने की। वहीं सम्मेलन का उद्घाटन मोरेश्वर गभने ने किया।