कटंगी: पॉस मशीन में नहीं दिखा रहा स्टॉक, यूरिया के लिए भटक रहा कटंगी क्षेत्र का किसान
इन दिनों रबी की फसल में दूसरी बार सिंचाई की जा रही है। इस दौरान किसानों को यूरिया की आवश्यकता है। लेकिन सहकारी समितियों में यूरिया की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे किसानों को भटकना पड़ रहा है। सोमवार को भी बड़ी संख्या में किसान गोदाम पहुंचे परंतु किंतु कई घंटों तक किसानों को परेशान किया जाता रहा।