कटंगी: कटेरा में किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, 100 से अधिक किसानों ने मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बीजेपी अपने घोषणा पत्र में किए वादे को पूरा नहीं कर रही है। जिससे नाखुश होकर कटंगी तहसील क्षेत्र के करीब 14 गांवों के किसानों ने मंगलवार को ग्राम कटेरा में उचित मूल्य की दुकान के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। दोपहर करीब साढ़े 03 बजे 100 से अधिक किसानों ने तहसील मुख्यालय कटंगी पहुंचकर एसडीएम मधुवंत राव धुर्वे को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा।