करौली: करौली में 15 नवंबर को पंच-सरपंच पदों के लिए नामांकन, 16 नवंबर को मतदान
करौली जिले की पांच पंचायत समितियों में पंच व सरपंच पदों के लिए 15 नवंबर को नामांकन और 16 नवंबर को मतदान होंगे। नामांकन की प्रक्रिया सुबह 8 से 11 बजे तक होगी, इसके बाद संवीक्षा और नाम वापसी की तारीख तय हुई है। चुनाव चिह्न आवंटन भी इसी दिन होगा।