राजातालाब: वाराणसी के मिर्जामुराद में नशे में धुत बाइक सवारों ने कावड़िया को मारी टक्कर
वाराणसी के मिर्जामुराद में सोमवार रात लगभग 11 बजे एक दुर्घटना में नशे में धुत दो बाइक सवारों ने प्रयागराज से जल लेकर बाबा विश्वनाथ को अर्पित करने जा रहे कांवड़िया सुरेश केशवानी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सुरेश का कांवड़ टूट गया। उनके सिर और पैर में चोटें आ आईं। हादसे के बाद दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गये।