गढ़मुक्तेश्वर: थाना सिंभावली क्षेत्र के NH 9 पर सब्जी से भरा एक छोटा हाथी टायर फटने से पलट गया। गनीमत रही कि दौरान कोई जनहानि नही हुई।
हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर गुरुवार को सब्जी से भरा एक छोटा हाथी टायर फटने की वजह से पलट गया। जिसकी वजह से सब्जियां सड़क पर बिखर गई। गनीमत यह रही कि किसी को भी चोट नहीं आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।