आरोन: शहरोक और गेलोन के सरकारी स्कूल में शिक्षकों से पहले पहुंच गए आरोन एसडीएम, निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक
Aron, Guna | Jul 11, 2024 आरोन एसडीएम विकास कुमार आनंद ने क्षेत्र के स्कूलों का 10 जुलाई को निरीक्षण किया। शहरोक हाई स्कूल में 11:30 बजे तक प्रिंसिपल सहित पांच शिक्षकों में एक भी शिक्षक नहीं पहुंचा था। बच्चे क्लास में बैठे मिले। वही प्राथमिक विद्यालय गेलोन के निरीक्षण में एसडीएम को पदस्थ चार शिक्षकों में दो अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने कहा, अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्यवाही की जाएगी।