आरोन: आरोन नगर में घूमता मिला जिला बदर आरोपी, कैंट थाना पुलिस और आरोन थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोन नगर से एक जिला बदर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोन थाना प्रभारी बृजमोहन भदोरिया, कैंट थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया, 9 जुलाई को मुखबिर से मिली सूचना पर जिला बदर आरोपी कुलदीप रावत निवासी गुलाबगंज कैंट गुना को गिरफ्तार किया है। 26 जून 2024 को कलेक्टर ने आरोपी कुलदीप रावत को जिला बदर घोषित किया था।