आरोन: विजयपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे पर मारपीट करने के लगाए आरोप, मामला हुआ दर्ज
गुना आरोन मार्ग पर बजरंगगढ़ थाना के विजयपुरा गांव में फरियादी लक्ष्मण सिंह यादव ने मारपीट करने के आरोप लगाए है। शिकायत में पुलिस को बताया, मैं और मेरा बेटा घर के बाहर बैठे थे। मेरा भतीजा और उसका लड़का आया, जमीन में हिस्सा मांगा। मैंने कहा, जमीन दोनो की है आदी तुम जोत लो आदी में जोत लेता हूं। इसी बात पर मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।