आरोन: घटावदा गांव में रास्ता रोककर कब्जा करने के ग्रामीणों ने लगाई आरोप, कलेक्टर से की शिकायत
आरोन तहसील के घटावदा के ग्रामीणों ने बरसों पुराने रास्ते को रोककर दबंगो पर कब्जा करने के आरोप लगाए है। 9 जुलाई को कलेक्टर से की शिकायत में ग्रामीणों ने बताया, खेतों पर मकान बनाकर रहते है। दबंगों ने पुराने रास्ते को बंद कर कब्जा कर लिया है। आने-जाने के लिए परेशानी है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे। कलेक्टर से शिकायत कर रास्ता खुलवाने की मांग की है।