धमदाहा: मीरगंज में सघन वाहन जांच, नियम तोड़ने वालों पर कसा गया शिकंजा
धमदाहा :- धमदाहा प्रखंड के मीरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। जांच के क्रम में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, ड्राइविंग लाइसेंस नहीं रखने, वाहन के कागजात अधूरे होने तथा प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं...