मेहरमा: बिहार-झारखंड सीमा के गोविंदपुर चेकनाका पर मेहरमा पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
Meherma, Godda | Aug 22, 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग 133 गोड्डा पीरपैंती मुख्य मार्ग, बिहार झारखंड के सीमा चेक नाका गोविंदपुर के पास, मेहरमा थाना प्रभारी सौरव कुमार ठाकुर की निर्देश पर एएसआई वीरेंद्र कुमार मंडल, लक्ष्मण दास के साथ पुलिस बाल के द्वारा वाहनों की हेलमेट कागजात और डिकी की जांच की गई। दो राज्यों के सीमा होने के कारण अपराधी गतिविधियो पर अंकुश लगाने, सड़क सुरक्षा को लेकरजांच की गई।