चायल: समाजसेवा और उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. आशीष श्रीवास्तव को मिला 'कौशांबी रत्न-2026' सम्मान, मेला कमेटी ने किया सम्मानित
कौशांबी। समाजसेवा के प्रति समर्पण, सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता और जनहित से जुड़े कार्यों में योगदान को लेकर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव को कनैली के ऐतिहासिक मेले में 'कौशांबी रत्न-2026' की शील्ड देकर सम्मानित किया गया।