जुआ फड़ पर पुलिस का बड़ा छापा! 12 जुआरी गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश बरामद
दुर्ग के छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधि के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वार्ड 34, कैंप-1 स्थित एक घर में जुआ खेले जाने की सूचना पर थाना छावनी पुलिस और एसीसीयू की टीम ने दबिश दी।
पुलिस के मुताबिक, मौके से 12 आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 16 हजार 930 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और 12 टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 5 लाख 16 हजार 930 रुपये है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
दुर्ग पुलिस ने आम लोगों से जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहने तथा ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
#DurgNews #DurgPolice #GamblingNews #ChhattisgarhNews #BreakingNews
Raipur, Raipur | Aug 30, 2026