बलरामपुर: बलरामपुर उतरौला रोड पर बरवलिया के पास दो बाइक सवारों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक गंभीर रूप से घायल
मंगलवार शाम लगभग 7:00 बजे बलरामपुर उतरौला रोड पर बरवलिया के पास दो बाइक सवारों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें एक बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को इलाज हेतु जिला संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया गया। व्यक्ति की पहचान अस्पताल भेजे जाने तक नहीं हो पाई थी।