बलरामपुर: डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई राजस्व वसूली एवं राजस्व वादों की प्रगति पर बैठक
मंगलवार 5 बजे डीएम पवन अग्रवाल अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व वसूली एवं राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई।जिसमें डीएम ने स्टांप, खनन,आबकारी,जीएसटी,बाट माप विभाग आदि द्वारा राजस्व प्राप्ति की विस्तृत समीक्षा की एवं मासिक एवं वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति एवं सीएम डैश बोर्ड पर समय से फीडिंग एवं रैंक में सुधार लाने का निर्देश दिया