हसनपुर: हसनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार; 10 चोरी की बाइक बरामद
हसनपुर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान के दौरान चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ के बाद चारों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करते हुए उनका चालान कर दिया गया।