पूसा: सैदपुर गांव से पुलिस ने मारपीट मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
सैदपुर के रहने वाले हरेंद्र सहनी को पुलिस ने मारपीट मामले में जिला न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी व्यक्ति को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सुरक्षा घेरे में आरोपी व्यक्ति को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है