पूसा: गवाही के लिए पेश नहीं होने पर जिला न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर पुलिस ने बसुआरी गांव से एक गवाह को किया गिरफ्तार
मारपीट मामले में जिला न्यायालय में गवाही नहीं देने पर न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर चकमहेसि थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि दो भाइयों के बीच हुई मारपीट मामले में उन्हें गवाह बनाया गया था लेकिन उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं थी।