पूसा: कुम्हरा गांव में खाना बनाने के दौरान आग लगने से दर्जनों घर जले, भाकपा माले की टीम ने किया मुआयना
पुसा प्रखंड के मोरसन्ड पंचायत के कुम्हरा गांव में खाना बनाने के दौरान आग लगने की वजह से दर्जनों घर जलकर राख हो गया। सूचना पर माले की टीम ने गांव का मुआयना किया। माले के जिला सचिव प्रोफेसर उमेश कुमार ने बताया कि घर में रखें सभी सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से स्थल का मुआयना कर राहत सामग्री वितरण करने की मांग की है।