सुपौल: मंडल कारा में 100 से अधिक अधिकारियों ने की सघन छापेमारी, प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिली
Supaul, Supaul | Nov 28, 2026 26 नवंबर की मध्यरात्रि मंडल कारा में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने 100 से अधिक अधिकारियों की मौजूदगी में औचक छापेमारी की। एक घंटे चले अभियान में कोई प्रतिबंधित या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। डीएम अभिषेक रंजन और एसपी डॉ. संदीप सिंह की अगुवाई में यह कार्रवाई हुई।