कोईलवर: राजापुर में भागवत कथा सुनने उमड़ रहे श्रद्धालु, स्वास्थ्य शिविर का भी उठा रहे लाभ
कोईलवर प्रखंड के राजापुर गांव में चल रहे मां दुर्गा एवं श्री हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठात्मक यज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार शाम करीब 5 बजे कथा के दौरान जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज ने मानव जीवन में भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा श्रवण से मनुष्य का कल्याण होता है।