दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना की जिला समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न
--
दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना अंतर्गत गठित जिला समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आज अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए दीनदयाल अंत्योदय रसोई के संचालन हेतु संस्था के चयन पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही रसोई में उपयोग किए जा रहे बर्तनों एवं भोजन निर्माण उपकरणों के नवीनीकरण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
अपर कलेक्टर श्री मंडराह ने योजना के प्रभावी संचालन पर जोर देते हुए रसोई परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा शासन द्वारा निर्धारित समयानुसार हितग्राहियों को भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य जरूरतमंद नागरिकों को सम्मानपूर्वक, स्वच्छ एवं गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराना है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें।
बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजली शर्मा, जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्री कुलदीप मौर्य, जिला समन्वय एवं अनुश्रवण समिति के सदस्य, जिला सब्जी एवं फल विक्रेता संघ के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद श्री हबीब राइन सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#jansampartikatikamgarh
#nagarpalikatikamgarh
#tikamgarh
19 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jul 9, 2026