डिंडौरी: पुलिस कंट्रोल रूम में साइबर जागरूकता सेफ क्लिक का किया गया आगाज , कलेक्टर एसपी ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
डिंडौरी के पुलिस कंट्रोल रूम में साइबर जागरूकता सेफ क्लिक को लेकर कलेक्टर पुलिस अधीक्षक ने जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई और रवाना किया । दरअसल पुलिस कंट्रोल रूम में साइबर जागरूकता को लेकर बुधवार शाम 6:30 बजे कार्यशाला के दौरान आवश्यक जानकारी दी गई और जन जागरूकता रथ के माध्यम से गांव गांव तक ऑनलाइन धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों को लेकर जागरूक किया जाएगा ।