सहदेई बुजुर्ग: सहदेई थाना पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
सहदेई थाना की पुलिस एक बाइक पर लदा 20 लीटर देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार लोगों की पहचान सहदेई के चकेयाज निवासी बीरबल पासवान के पुत्र सचिन कुमार एवं महनार के खरजम्मा निवासी शंकर चौधरी के पुत्र अनिल कुमार बताया गया।गिरफ्तार दोनों पर पुलिस ने उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।जिसकी जानकारी शनिवार की शाम करीब 5 बजे दी गई।