सहदेई बुजुर्ग: सहदेई थाना कांड संख्या 103/18 में पोक्सो एक्ट के फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया
सहदेई थाना कांड संख्या 103/18 पोक्सो एक्ट के फरार अभियुक्त को सहदेई थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है।इस संबंध में मंगलवार की शाम करीब 4 बजे सहदेई थाना की पुलिस ने बताया कि कांड संख्या 103/18 पोक्सो एक्ट मामले के फरार अभियुक्त सहदेई के सहरिया गांव निवासी घनश्याम साह के पुत्र संजीव साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।