सहदेई बुजुर्ग: विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया नायगांव पूर्वी का रहने वाला व्यक्ति, भेजा गया जेल
देसरी थाना की पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने गुरुवार की शाम करीब 6 बजे बताया कि नायगांव पूर्वी निवासी निर्भय कुमार को 2.7 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है जिस पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है।