सहदेई बुजुर्ग: अफजलपुर और खुर्द सहदेई चंवर में सेल की भूमि पर बेवरेज निर्माण की पहल शुरू
अफजलपुर एवं खुर्द सहदेई चंवर में सेल की भूमि पर बेवरेज निर्माण की दिशा में पहल शुरू की गई है।बेवरेज निर्माण को लेकर बिहार राज्य भंडार निगम के प्रबंध निदेशक डॉ गगन ने महनार एसडीओ निरज कुमार,बीडीओ प्रिया कुमारी,सीओ अनुराधा कुमारी एवं अभियंता के साथ अफजलपुर व खुर्द सहदेई चंवर में सेल की भूमि का निरीक्षण किया।