सहदेई बुजुर्ग: पोहियार गांव में सड़क किनारे जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से एक बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा बाल-बाल बचा
वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के पोहियार में सड़क के किनारे जेसीबी से खोदे गए गड्ढा में डूबने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक बाल बाल बच गया।मृतक की पहचान तिसीऔता थाना क्षेत्र के महथी धर्मचंद वार्ड संख्या तीन निवासी राजेंद्र पासवान के 23 वर्षीय तीसरा पुत्र मिथुन पासवान बताया गया।