जगदलपुर: बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी की मांग को लेकर बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री व पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की है। बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री से मिलकर बस्तर के अनेको विषयो से उन्हें अवगत कराया हैं। लगातार बस्तर सांसद ने बस्तर के अनेको मुद्दों को दिल्ली तक पहुँचाकर उस मुद्दे पर कार्य करने हेतु केंद्र सरकार को आग्रह किया है।