बेगूसराय: बेगूसराय में ठंड के कारण 18 जनवरी तक 1 से 8वीं कक्षा तक के स्कूल रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
बेगूसराय में ठंड से स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित न हो इसको लेकर डीएम तुषार सिंगला ने कक्षा 1-8 के सभी सरकारी, निजी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र को 18 जनवरी तक बंद करने का आदेश बुधवार की रात 09:00 बजे दिया है. इस संबंध में उन्होंने बताया कि बेगूसराय में खासकर सुबह के मौसम में ठंड ज्यादा रहती है.