इटारसी में 20 से 26 नवंबर तक श्री द्वारिकाधीश मंदिर (बड़ा मंदिर), तुलसी चौक पर मांगलिक साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।शुक्रवार शाम 5 बजे श्री राम विवाह उत्सव समिति के सदस्य ने बताया कि इस वर्ष समिति अपना 41 वां आयोजन कर रही है, जिसमें 25 नवंबर को श्री रामजी और दूल्हा राजाओं की भव्य बारात निकलेगी। अब तक 19 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है।