कासगंज: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने कासगंज-एटा बॉर्डर पर किया निरीक्षण, भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती बरती
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज जगदीश चंद्र एवं टीएसआई लक्ष्मण सिंह ने कासगंज–एटा बॉर्डर का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए कि भारी वाहनों का कांवड़ मार्ग व जनपद सीमा में प्रवेश न होने दिया जाए तथा डायवर्जन व्यवस्था का सख्ती से पालन कराया तथा।