गुना नगर: PWD ने पूर्व कर्मचारी का ₹36 लाख का एरियर और वेतन नहीं किया भुगतान, कोर्ट के आदेश पर ऑफिस का सामान कुर्क
गुना में लोक निर्माण विभाग द्वारा सेवानिवृत कर्मचारी कौशल किशोर राठौड़ के एरियर और वेतन के ₹36 लाख का भुगतान का निचली अदालत हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट तक सभी जगह कर्मचारियों के पक्ष में फैसला आने पर भी नही किया। 25 फरवरी 2026 को हुई कुर्की की कार्यवाही के बाद कर्मचारी ने दोबारा याचिका दायर की। 20 मई 2026 को कोर्ट के आदेश पर दोबारा सामान की कुर्की हुई।