खींवसर: नागौर सीएमएचओ ने खींवसर उपखंड की पीएचसी भाकरोद में चिकित्सा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश
नागौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश कुमावत ने सोमवार को राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भाकरोद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. राकेश कुमावत ने पीएचसी भाकरोद के जर्जर भवन का निरीक्षण करते हुए इसकी मरम्मत को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग को पत्र लिखने व प्रसूति गृह की व्यवस्थाओ मे सुधार करवाने और रोज सफाई करवाने के निर्देश दिए।